Road Accident: पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 यात्रियों की मौत; 23 लोग हुए घायल

Road Accident: ईरान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 28 जायरीनों की मौत हो गई है। बस में कुल 51 लोग सवार थे।

Aug 21, 2024 - 14:25
Aug 22, 2024 - 11:33
 0  11
Road Accident: पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 यात्रियों की मौत; 23 लोग हुए घायल

Road Accident: मंगलवार देर रात, शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मध्य ईरान के यज्द प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 28 जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हुए, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। बस में 51 लोग सवार थे, जो अरबईन के अनुष्ठान के लिए इराक जा रहे थे। पाकिस्तान के शिया मुस्लिम इस अनुष्ठान के लिए ईरान के रास्ते इराक जाते हैं, जहां हर साल लाखों शिया कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत की याद में इकट्ठा होते हैं। इस घटना ने ईरान में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां हर साल औसतन 17,000 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं।

बस में सवार थे 51 लोग

आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे। जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे, जो सातवीं शताब्दी में एक शिया पैगंबर की शहादत के 40वें दिन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

बड़ी संख्या में इराक जाते हैं जायरीन 

बता दें कि, पाकिस्तान में शियाओं की बड़ी तादाद है। शिया जायरीन इराक जाने के लिए ईरान का रास्ता चुनते हैं। इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन की याद में होने वाले अनुष्ठान अरबईन में हर साल लाखों शिया कर्बला जाते हैं। देखने वाली बात यह भी है कि, इस हादसे ने ईरान के सड़क सुरक्षा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। देश में सड़क हादसों में हर साल औसतन 17,000 मौतें होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow