ट्रंप ने इजराइल को बताया 'साहसी और निडर', नेतन्याहू की हैरानी के बीच बड़ी तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को अमेरिका का महान सहयोगी बताते हुए उसकी प्रशंसा की है। जानें नेतन्याहू की हैरानी और होर्मुज जलडमरूमध्य के तनाव पर पूरी खबर।

Apr 19, 2026 - 11:35
 0  2
ट्रंप ने इजराइल को बताया 'साहसी और निडर', नेतन्याहू की हैरानी के बीच बड़ी तारीफ

मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव, इजराइल और लेबनान के बीच अधूरे सीजफायर तथा अमेरिका के साथ ईरान की शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजराइल की जमकर तारीफ की है। ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए इजराइल पर अमेरिका को भड़काने का आरोप लगाए जाने के बीच ट्रंप ने उसे अमेरिका का ‘एक महान सहयोगी’ बताया।

ट्रंप ने इजराइल को बताया 'साहसी और समझदार'

ट्रंप ने इजराइल की तारीफ के लिए ‘साहसी, निडर और समझदार’ जैसे अहम शब्दों का इस्तेमाल किया और साथ ही NATO देशों पर तंज भी कसा।

सोशल मीडिया पोस्ट से नेतन्याहू खेमे में हलचल

इजराइल के लिए ट्रंप की ओर से यह बड़ी तारीफ ऐसे समय में आई है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सलाहकारों को ‘हैरान’ कर दिया था। इस पोस्ट में ट्रंप ने संकेत दिया था कि इजराइल को लेबनान पर हमले करने से अमेरिका ‘रोक’ रहा है। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने व्हाइट हाउस से ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर सफाई की मांग की और बताया जा रहा है कि पीएम नेतन्याहू इस पोस्ट को देखकर हक्के-बक्के रह गए थे, क्योंकि ट्रंप का यह पोस्ट इजराइल और लेबनान के बीच हुए सीज़फायर समझौते के उस मसौदे के ‘बिल्कुल विपरीत’ था, जिसे गुरुवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी किया था। सूत्रों के हवाले से Axios ने दावा किया कि जब नेतन्याहू को इस पोस्ट के बारे में पता चला, तो वे निजी रूप से बेहद हैरान और चिंतित हो गए थे।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा गतिरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया पर दिखाई गई यह ‘दोस्ती’ ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र कई तरह की जटिलताओं से घिरा हुआ है। खासतौर से सीजफायर को लेकर, दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो सका है और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति काफी पेचीदा बनी हुई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को कुछ समय के लिए खोलने के बाद कल शनिवार को एक बार फिर से इसे बंद कर दिया। अपने फैसले के पीछे ईरान ने अमेरिका की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी बताया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ‘Sepah News’ पर कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि किसी भी तरह का कोई भी जहाज, फारस की खाड़ी और ओमान सागर में अपनी जगह से न जाएं।

इजराइल-लेबनान संघर्ष विराम और ट्रंप की चेतावनी

तेहरान की ओर से इस रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट को एक बार फिर बंद करने की घोषणा किए जाने के बाद, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वह होर्मुज के भविष्य को लेकर वॉशिंगटन को “ब्लैकमेल” करने की कोशिश न करे। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा, “हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। ” इस बीच इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम पूरी तरह से टूट गया है, क्योंकि इजराइली सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने लेबनान में नई “येलो लाइन” के दक्षिण में मौजूद उन चीजों पर नए हमले किए हैं, जिन्हें उसने ‘खतरा’ बताया था। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई गांवों पर लगातार हो रही तोपबारी और मशीनगन से फायरिंग के साथ-साथ, इजराइल ने रविवार को 2 हवाई हमले भी किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow