दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट LX147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई। पायलट ने सूझबूझ से 232 यात्रियों की जान बचाई, 6 घायल।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। पायलट ने त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए टेकऑफ को तुरंत रद्द कर दिया, जिससे विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। हालांकि, इस आपातकालीन स्थिति के दौरान 6 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का विवरण और आपातकालीन निकासी
जानकारी के मुताबिक, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने की प्रक्रिया में थी। जब विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रहा था, तभी उसके एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रद्द कर दिया और आपातकालीन निकासी के आदेश दिए। विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरलाइन के अनुसार, कुछ यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से बाहर लाया गया क्योंकि वे स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाल लिया।
विमान और यात्रियों का विवरण
08 बजे उड़ान भरना शुरू किया था, तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और आग लग गई। राहत की बात यह है कि विमान के सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और विमान में कुल 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे। इस घटना में घायल हुए 6 यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
SWISS एयरलाइन का आधिकारिक बयान और जांच
SWISS एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना दिल्ली में हुई। यह विमान Airbus A330 था जिसमें 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है। बयान में बताया गया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, रात करीब 1 बजे, विमान के एक इंजन में समस्या आ गई, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा के तौर पर उड़ान रोक दी और विमान को खाली कराने का फैसला लिया।
एयरलाइन की स्थानीय टीम वर्तमान में यात्रियों की मदद कर रही है और उनके लिए नई फ्लाइट या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्रियों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उन्हें जल्द आगे की यात्रा के विकल्प देने की कोशिश की जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और तकनीकी विशेषज्ञ दिल्ली आकर विमान की गहन जांच करेंगे।
What's Your Reaction?