Bigg Boss OTT 3: विशाल पंड्या और लवकेश कटारिया की बढ़ी मुश्किलें, बिग बॉस में आ रहा ये खिलाड़ी
Bigg Boss OTT 3: कुछ साल तक माना जाता था कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कभी कोई रियलिटी शो नहीं जीत सकते. लेकिन एल्विश यादव और मनीषा रानी जैसे कंटेस्टेंट ने ये साबित कर दिया है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी रियलिटी शो जीत सकते हैं. इन दोनों के बाद अब दर्शकों
Bigg Boss OTT 3: टिकटॉक पर ‘तेरी प्यारी प्यारी दो अखियां’ गाने पर सिर हिलाकर डांस करने वाले, टीम 07 नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर याद है? टिकटॉक बैन होने के बाद ये इन्फ्लुएंसर लगभग गायब हो गए थे. अपने 7 लोगों के ग्रुप को उन्होंने टीम 07 नाम दिया था. इस टीम 07 में से मिस्टर फैजु यानी फैसल शेख को एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज से लॉन्च किया था. इस सीरीज के बाद फैसल ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई रियलिटी शो भी किए. लेकिन उनके साथी आज भी सही मौके का इंतजार कर रहे हैं. अब सुनने में आया है कि फैजु के खास दोस्त और टीम 07 के एक पुराने साथी अदनान शेख जल्द बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री करने वाले हैं.
अदनान शेख बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री करने वाले हैं. उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोविंग को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अदनान का मुकाबला 9 मिलियन फैन्स वाले विशाल पांडे और एल्विश आर्मी के सहारे आगे बढ़ने वाले लवकेश कटारिया से होगा. ज्यादा एक्टिव न होने के बावजूद अदनान शेख को इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फैन्स फॉलो कर रहे हैं. जिस तरह से एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी, ठीक उसी तरह से मेकर्स अदनान खान की भी एंट्री प्लान कर रहे हैं.
#supportteam07 pic.twitter.com/0OHjf2PrCK — Adnaan Shaikh
What's Your Reaction?