IND vs ZIM: तीसरे टी20 में टीम इंडिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत, गिल का अर्धशतक और सुंदर के तीन विकेट आये

IND vs ZIM: हरारे में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में मेजबान टीम इस बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई.

Jul 10, 2024 - 20:15
Jul 10, 2024 - 20:30
 0  9
IND vs ZIM: तीसरे टी20 में टीम इंडिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत, गिल का अर्धशतक और सुंदर के तीन विकेट आये

IND vs ZIM: पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने हरारे में जीत को मानो आदत बना लिया है. दूसरे टी20 में 100 रनों से जीत के बाद अब टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में भी जिम्बाब्वे को हरा दिया. हरारे में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए, जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने अच्छी टक्कर दी लेकिन वो लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब टी20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. टी20 सीरीज का अगला मैच शनिवार को खेला जाएगा.

शुभमन-वॉशिंगटन ने दिलाई जीत

टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर रहे.शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट झटके. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 49 रनों की पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया.

जिम्बाब्वे ने भी दिया अच्छा जवाब

जिम्बाब्वे की टीम ये मुकाबला हारी जरूर लेकिन उसने अंत तक लड़ाई की. एक वक्त पर जिम्बाब्वे की आधी टीम सिर्फ 7 ओवर में निपट गई थी. स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 39 रन थे. लेकिन इसके बाद डियोन मेयर्स और विकेटकीपर क्लाइव मडांडे ने बेहतरीन बैटिंग कर टीम इंडिया को अच्छी टक्कर दी. मेयर्स ने 49 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए. वहीं मडांडे ने 26 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. हालांकि ये पारियां जिम्बाब्वे को जिताने के लिए काफी नहीं थीं.

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का जलवा

तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलावों के अलावा अपनी ओपनिंग साझेदारी भी बदल दी. कप्तान गिल के साथ यशस्वी जायसवाल ओपन करने उतरे. जायसवाल और गिल ने मलिकर 49 गेंदों में 67 रनों का योगदान दिया. जायसवाल 27 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि पिछले मैच के शतकवीर अभिषेक शर्मा 9 गेंदों में 10 ही रन बना सके. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तान गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. गिल 49 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गायकवाड़ महज एक रन से अर्धशतक चूक गए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow