Paper Leak Law: शशि थरूर ने बनाया पेपर लीक को लेकर यूपी का मजाक, बीजेपी नेता ने बताई असली पहचान

Paper Leak Law: शशि थरूर ने एक पोस्ट की तारीफ की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश का मजाक बनाया गया था। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने थरूर की जमकर आलोचना की और बताया की यूपी की असली पहचान क्या है।

Jun 24, 2024 - 09:55
Jun 24, 2024 - 21:18
 0  13
Paper Leak Law: शशि थरूर ने बनाया पेपर लीक को लेकर यूपी का मजाक, बीजेपी नेता ने बताई असली पहचान

Paper Leak Law: कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर बवाल हो रहा है। इस पोस्ट में थरूर ने उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाले मीम का समर्थन किया था। इसे लेकर बीजेपी नेता भड़क गए और थरूर पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, थरूर का निशाना पेपर लीक पर था, लेकिन वह उत्तर प्रदेश की परिभाषा में खुद ही उलझ गए। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक सवाल और एक जवाब था। हिंदी में सवाल था, "उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं?" जवाब था: "वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए, उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।" 

शशि थरूर ने पोस्ट को "शानदार" बताया और "परीक्षा पे चर्चा" हैशटैग के साथ इसे शेयर किया। परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है। इसके जरिए वह परीक्षा से पहले छात्रों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। शशि थरूर ने इसी पर कटाक्ष किया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनकी आलोचना की और कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद की पोस्ट साथी भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्म राजनीति को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow