Rahul Gandhi News: हरियाणा और नासिक की मॉब लिंचिंग पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नासिक और हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा

Sep 1, 2024 - 21:50
Sep 1, 2024 - 21:54
 0  17
Rahul Gandhi News: हरियाणा और नासिक की मॉब लिंचिंग पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हरियाणा में गोमांस के संदेह में एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या और महाराष्ट्र में ट्रेन में बुजुर्ग की पिटाई की घटनाओं की ओर इशारा किया। गांधी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कानून के राज को चुनौती देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नासिक और हरियाणा के मॉब लिंचिंग का मामला

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी की आलोचना करते हुए पूरे भारत में भय और घृणा का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी हाल ही में महाराष्ट्र की एक ट्रेन में सह-यात्रियों बुजुर्ग को पीटे जाने और हरियाणा में गोमांस ले जाने के संदेह में मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद आई है।

कानून के राज को दे रहे चुनौती

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखी एक पोस्ट में कहा, 'नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने वाले लोग लगातार पूरे देश में भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ के रूप में छिपे हुए घृणित तत्व खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। कानून के राज को चुनौती दे रहे हैं।'

सरकारी तंत्र बना मूक दर्शक

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने कहा, 'बीजेपी सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का राज कायम किया जाना चाहिए।'

ट्रेन में पीटा गया बुजुर्ग व्यक्ति

बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन बुजुर्ग व्यक्ति को पीटे जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में लोगों के एक समूह को बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करते और गाली-गलौज करते हुए देखा गया। जीआरपी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

हरियाणा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस के आरोप में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के बाद गिरफ्तार भी किया है। इस घटना के बाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow