Shankaracharya Avimukteshwaranand: 'उद्धव के साथ महाराष्ट्र में हुआ विश्वासघात...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद उन्हें CM देखना चाहते हैं
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने महाराष्ट्र की सियासत पर बयान देकर हलचल मचा दी है। अगले कुछ ही महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के पक्ष में बयान दिया है।
Shankaracharya Avimukteshwaranand: महाराष्ट्र की सियासत पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बड़ा बयान दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित मातोश्री में पहुंचे। पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। वह उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसका हिंदुत्व असली है? यह जानने के लिए जिसके साथ विश्वासघात हुआ है, वह असली हिंदू है। जिसने विश्ववासघात किया है, वह असली हिंदू नहीं है।
जब तक दोबार CM नहीं बन जाते नहीं होगा दुख दूर
शंकराचार्य ने कहा, 'हम हिंदू धर्म को मानते हैं। हम 'पुण्य' और 'पाप' में विश्वास करते हैं। 'विश्वासघात' को सबसे बड़ा पाप कहा जाता है। यही उद्धव ठाकरे के साथ हुआ है। उन्होंने मुझे बुलाया और मैं यहां आया हूं। उद्धव ठाकरे ने उनका स्वागत किया है। उनके साथ विश्वासघात हुआ है। इसके हमें दुख है। जब तक वे दोबारा सीएम नहीं बन जाते, हमारा दुख दूर नहीं होगा।'
केदारनाथ में 228 किलों सोने का घोटाला हुआ
दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाए जाने के सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'प्रतीकात्मक केदारनाथ नहीं बन सकता है। बारह ज्योतिर्लिंग निर्धारित हैं। उनका स्थान तय है। यह गलत है। पुराणों में कहा गया है 'केदारम हिम पृष्ठे...' तो आप कैसे उसे दिल्ली में ले जाओगे?' उन्होंने कहा राजनेता हमारे मंदिरों में आ रहे हैं। केदारनाथ में 228 किलो सोने का घोटाला हुआ। किसी को इसकी परवाह नहीं है।
VIDEO | Swami Avimukteshwaranand Saraswati, Shankaracharya of Jyotirmath was at 'Matoshree' in Mumbai on request of Shiv Sena (UBT) Chief Uddhav Thackeray. Here's what he said interacting with the media.
"We follow Hindu religion. We believe in 'Punya' and 'Paap'. 'Vishwasghat'… pic.twitter.com/AZCJaDfHhi — Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2024
पीएम मोदी ने आशीर्वाद लिया और हमने दिया
अनंत अंबानी की शादी में पीएम मोदी को आशीर्वाद दिए जाने के सवाल पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारा आशीर्वाद लिया, हमने उन्हें दिया। वे हमारे दुश्मन नहीं है। हम पीएम मोदी के शुभचिंतक हैं।
What's Your Reaction?