Sunita Kejriwal: स्वाति मालीवाल भड़कीं केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर, एक्स पर पोस्ट करके मारा ताना

Sunita Kejriwal: बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल

Sep 4, 2024 - 17:05
Sep 4, 2024 - 22:07
 0  11
Sunita Kejriwal: स्वाति मालीवाल भड़कीं केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर, एक्स पर पोस्ट करके मारा ताना

Sunita Kejriwal: स्वाति मालीवाल और सुनीता केजरीवाल के बीच इस विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। स्वाति मालीवाल ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि सुनीता केजरीवाल को बिभव कुमार की बेल से “सुकून” मिला है, क्योंकि वही व्यक्ति था जिसने उनके साथ मारपीट की थी। मालीवाल का कहना है कि यह एक खतरनाक संदेश है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मामले ने अदालत, राजनीति, और समाज के विभिन्न पहलुओं को एक बार फिर उजागर किया है।

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट में क्या कहा?

अपने एक्स हैंडल पर सुनीता केजरीवाल के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पे ही थीं, उनको बड़ा “सुकून” महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।'

उन्होंने आगे लिखा, सबको ये साफ़ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महँगे वकीलों की फ़ौज खड़ी कर देंगे। स्वाति मालीवाल ने इसके बाद लिखा, 'जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ़ होकर रहेगा।'

यहां देखें स्वाति मालीवाल का पोस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow