Mamata Banerjee:दुर्गापुर गैंगरेप पर ममता बनर्जी का बयान: 'लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए', कॉलेज प्रशासन पर डाली जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर गैंगरेप पर कहा कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। जानिए मामले से जुड़े ताजा अपडेट और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।

Oct 12, 2025 - 19:35
 0  5
Mamata Banerjee:दुर्गापुर गैंगरेप पर ममता बनर्जी का बयान: 'लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए', कॉलेज प्रशासन पर डाली जिम्मेदारी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए, खासकर सुनसान इलाकों में उन्हें अधिक सतर्क रहना चाहिए और मुख्यमंत्री ने इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन पर डाली और कहा कि निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दुर्गापुर रेप केस को लेकर भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने ममता सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग के बाद ममता बनर्जी ने यह बयान दिया। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तो ममता सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम ने रविवार को दुर्गापुर का दौरा किया और भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

घटना का विवरण और पिता की अपील

यह वारदात शुक्रवार को पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में हुई थी, जब पीड़ित छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय तीन लोगों ने उनका रास्ता रोका और दोस्त के भाग जाने के बाद छात्रा से दरिंदगी की। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि उन्हें अपनी बेटी को ओडिशा ले जाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि उन्हें पश्चिम बंगाल में उसकी जान को खतरा महसूस हो रहा है।

NCRB रिपोर्ट और पिछली घटनाएं

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पश्चिम बंगाल देश के शीर्ष 5 राज्यों में चौथे स्थान पर है। इस घटना ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 2024 के रेप-मर्डर मामले की यादें ताजा कर दी हैं, जहां एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ ऐसी ही वारदात हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow