IPL 2026: पंजाब से CSK तक, टॉप-2 की रेस में 6 टीमें, जानें पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 में टॉप-2 की रेस रोमांचक हो गई है। जानें SRH, PBKS, RCB, RR, GT और CSK के लिए प्लेऑफ और टॉप-2 में पहुंचने का पूरा समीकरण।

May 8, 2026 - 22:35
 0  0
IPL 2026: पंजाब से CSK तक, टॉप-2 की रेस में 6 टीमें, जानें पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। प्लेऑफ की दौड़ के साथ-साथ टॉप-2 में फिनिश की जंग और भी दिलचस्प हो गई है। टॉप-2 में जगह बनाने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, यही वजह है कि हर टीम इस टारगेट को हासिल करने के लिए जान लगा रही है। फिलहाल 6 टीमें टॉप-2 में खत्म करने की दावेदार हैं। लेकिन इन टीमों का हर एक मुकाबला काफी अहम रहने वाला है और आईपीएल में लीग स्टेज को टॉप-2 में खत्म करने पर टीमों को बड़ा फायदा मिलता है। क्वालिफायर-1 हारने के बाद भी टीम को फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिलता है।

टॉप-2 में पहुंचने के लिए 6 टीमें दावेदार

टॉप-2 में फिनिश करने के लिए फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें रेस में हैं। टॉप-2 में पहुंचने के लिए टीमों को कम से कम 18 पॉइंट्स की जरूरत पड़ सकती है। इनमें से SRH की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है, लेकिन PBKS और RCB भी अच्छी फॉर्म में हैं। वहीं, GT और RR के पास भी टॉप-2 में आने का पूरा मौका है। लेकिन CSK के लिए रास्ता सबसे कठिन है।

प्रमुख टीमों के लिए समीकरण और आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती

चेन्नई सुपर किंग्स भले ही टॉप-2 की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसके लिए वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है। ऐसे में उसे 18 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए बचे हुए चारों मुकाबले जीतने होंगे। अच्छी बात ये भी है कि उन्होंने पिछले 7 मैचों में 5 जीत हासिल की हैं। ऐसे में वह अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखती है तो टॉप-2 में पहुंच सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow