Bigg Boss OTT 3: 'डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है...' मीडिया के कृतिका- अरमान पर तीखे सवाल, बिगड़ा माहौल

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 28 जुलाई का एपिसोड खूब उथल-पुथल भरा रहा। घरवालों से मीडिया ने तीखे सवाल पूछे। सबसे ज्यादा वार अरमान मलिक और कृतिका मलिक पर किए गए। कृतिका से पूछा गया कि अगर वह पायल की जगह होतीं, तो क्या अपनी दोस्त का घर तोड़तीं?

Jul 29, 2024 - 06:00
Jul 29, 2024 - 08:47
 0  11
Bigg Boss OTT 3: 'डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है...' मीडिया के कृतिका- अरमान पर तीखे सवाल, बिगड़ा माहौल

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' अब ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच चुका है। 2 अगस्त को शो का विनर अनाउंस किया जाएगा और अब घर में सिर्फ 7 ही कंटेस्टेंट्स बचे हैं। लेकिन अब इन कंटेस्टेंट्स मीडिया ग्रिल करने के लिए पहुंचेगा। 28 जुलाई के एपिसोड में घर में मीडियाकर्मियों की एंट्री हुई, और उन्होंने सदस्यों से तीखे और चटपटे सवाल पूछे। सबसे ज्यादा तीखे सवाल अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक से पूछे गए। अरमान से उनकी दो शादियों के अलावा कई और सवाल पूछे गए। उधर रैपर नेजी से भी कई सवाल किए गए, पर सना मकबूल से अफेयर के सवाल पर नेजी आपा खो बैठे और रिपोर्टर पर भड़क गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow