IND vs PAK:पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

IND vs PAK: अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 135 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 57 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है।

Feb 23, 2025 - 14:15
Feb 23, 2025 - 23:16
 0  10
IND vs PAK:पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए हैं। वे वनडे में लगातार 12वां टॉस हारे हैं। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने एक चेंज किया है।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारतीय फैंस की नजरें रोहित-कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी हैं, जबकि पाकिस्तानी फैंस की उम्मीदें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर हैं।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान हुआ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

भारतीय फैंस की नजरें रोहित-कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी हैं, जबकि पाकिस्तानी फैंस की उम्मीदें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर हैं। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा।

2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 बार भिड़ी थीं। ग्रुप स्टेज में भारत को जीत मिली थी, वहीं फाइनल में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए भारत को 180 रन से हरा दिया था।

बेशक यह मैच दुबई में खेला जा रहा है, पर पाकिस्तान के लोगों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान में टीम इंडिया के फैन्स भी हैं। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीते।

बुमराह मैच देखने पहुंचे

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे। वे चोट के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। वे पिछले साल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने 15 विकेट झटके थे।

न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर

अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 135 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 57 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, न्यूट्रल वेन्यू यानी किसी तटस्थ स्थान पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिखा है। दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर 77 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 34 और पाकिस्तान ने 40 मैच जीते हैं। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow