गुवाहाटी में बारिश थमी

IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। मैच रात 8:40 बजे शुरू होगा।कप्तान रियान पराग ने बताया कि तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है। उनकी जगह बृजेश को मौका दिया गया है। बेंगलुरु में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं।

Apr 10, 2026 - 20:35
 0  2
गुवाहाटी में बारिश थमी
10 Apr 2026 08:33 PM
गुवाहाटी में बारिश थमी

IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। मैच रात 8:40 बजे शुरू होगा।

कप्तान रियान पराग ने बताया कि तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है। उनकी जगह बृजेश को मौका दिया गया है। बेंगलुरु में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।

राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं।



10 Apr 2026 08:27 PM
मैच शुरू होने में देरी

मैच 8:15 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अब तक खेल की शुरुआत नहीं हो सकी है। फिलहाल गुवाहाटी में बारिश हो रही है और मैदान को कवर्स से ढका गया है।


10 Apr 2026 08:17 PM
गुवाहाटी में फिर शुरू हुई बारिश

गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। पहले अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 8:15 बजे खेल शुरू कराने का फैसला लिया था। हालांकि, बारिश के कारण खेल शरू होने में कुछ और देरी होगी।



10 Apr 2026 08:10 PM
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।



10 Apr 2026 08:05 PM
राजस्थान ने जीता टॉस

IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। मैच की पहली बॉल 8:15 बजे डाली जाएगी।

राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं।


10 Apr 2026 07:45 PM
8:15 बजे मैच स्टार्ट होगा

IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश रुक गई है। टॉस 8 बजे होगा। मैच की पहली बॉल 8:15 बजे डाली जाएगी।

8:15 बजे मैच स्टार्ट होगा

पिच से कवर्स हटा दिए गए हैं। ग्राउंड स्टाफ रोलिंग कर रहा है। टॉस 8 बजे होगा और पहली गेंद 8:15 बजे डाली जाएगी।